सनातन धर्म में पितृ पक्ष - साल की वह पवित्र अवधि है जब हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं। यह समय उनकी याद में श्रद्धा व्यक्त करने, निमित्त श्राद्ध, तर्पण एवं दान करने के लिए समर्पित होता है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन पड़ने वाली अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। पितृ पक्ष के 16 पवित्र दिनों को विराम देता सर्व पितृ अमावस्या - “ महालया समापन या पितृ विसर्जन ” के नाम से भी जाना जाता है।
हिंदू शास्त्रों में वर्णित परंपराओं के अनुसार, इस दिन उन सभी पूर्वजों का निमित्त श्राद्ध किया जा सकता है, जिनके स्वर्गवास की घड़ी किसी कारणवश याद नहीं है या जिनका श्राद्ध पितृ पक्ष के पंद्रह दिनों में निर्धारित दिन पर होने से चूक गया हो। इसलिए इस विशेष दिन हम पितरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहे।
सर्व पितृ अमावस्या 2026 कब है और इस दिन का क्या महत्व है?
हर साल आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या होती है। साल 2026 में, 10 अक्टूब, दिन - शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या का संयोग बन रहा है जब ग्रहों की स्थिति सेवा, स्वास्थ और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा देगी। इतना ही नहीं, शनि देव का यह दिन - लंबे समय से चले आ रहे कर्मों के बोझ या पारिवारिक ऋण से मुक्ति पाने का बहुत अच्छा अवसर भी है। दोपहर के समय के मुहूर्तों में नक्षत्रों का प्रभाव आत्माओं की शांति और मुक्ति की ओर बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या तारीख़ 9 अक्टूबर को रात 9 : 35 पर शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर को रात 9 : 20 तक मान्य रहेगी।
सर्व पितृ अमावस्या को महालय अमावस्या भी कहते हैं। महालय अमावस्या - पितृ पक्ष के समापन और देवी पक्ष के आगमन की दिव्य घड़ी है। जब सूर्य और चन्द्रमा की ऊर्जाओं का आपसी संबंध एक खास स्थिति में आता है तो ऊर्जा का एक सूक्ष्म द्वार खुलता है। यह द्वार पितरों के आशीर्वाद को उन लोगों तक पहुंचाता है जो तर्पण के ज़रिए अपने पूर्वजों का स्मरण और सम्मान करते हैं।
सभी 5 पवित्र तीर्थों की सामूहिक पितृ शांति महापूजा बुक करें — ₹2,501 से →
सर्व पितृ अमावस्या के मुख्य कार्य, अनुष्ठान और वर्जित कार्य
इस दिन की शुरुआत पवित्र नदी में स्नान करके या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करने से होता है। इसके पश्चात जल में काले तिल, जौ और कुश का उपयोग करके दक्षिण दिशा की ओर अपने ज्ञात-अज्ञात पितरों का स्मरण कर तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। साथ ही चावल के पिंड से पिंडदान, ब्राह्मणों को सात्विक भोज एवं पंचबली भोजन यानि गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और देवता के लिए पंचबली भोग लगाना, अन्नदान और दीपदान किया जाता है। इस पवित्र घड़ी में अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए।
कुछ ऐसी भी मान्यता है कि पितरों की विदाई पर कुछ चीज़ें घर पर नहीं लानी चाहिए। जिसमें शामिल हैं - लोहे का सामान, सरसों का तेल, नुकीली या धारदार वस्तुएं, नए वस्त्र और जूते चप्पल। पितृ पक्ष में इन वर्जित चीज़ों को घर लाने और तामसिक खान पान की मनाही होती है। माना जाता है कि इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ऐसा करने से आने वाले समय में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इससे परिवार में कलह, अशांति और अशुभ परिणाम मिलने की आशंका भी बनी रहती है।
सर्व पितृ अमावस्या का आध्यात्मिक संदेश
हमारी पहचान सिर्फ हमारे नाम से नहीं होती, बल्कि उन जड़ों से भी होती है, जिन्होंने हमें पोषित किया है। हमारे संस्कार और जीवन-मूल्य कहीं न कहीं हमारे पूर्वजों की ही विरासत हैं। उनको सम्मान, आभार और याद करना भारतीय संस्कृति में आदिकाल और वैदिक काल से चली आ रही है।
“सर्व पितृ” का मतलब है - सभी पूर्वज। इस दिन श्राद्ध किसी एक स्वर्गवासी व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे कुल को अर्पित होता है - जिनकी स्मृतियां आज भी आँगन में जीवित हैं और उन्हें भी जो धुँधली हो चुकी है या भुला दी गई है।
जिस तरह बरगद की शाखाएँ अपनी जड़ों से पोषण पाकर फलती-फूलती है, उसी तरह आज की पीढ़ी भी परिवार में मिले संस्कार को स्वीकार करके वंश परंपरा को आगे बढ़ाती है। इसका सार यही है कि सर्व पितृ अमावस्या पितरों को विदाई देने का प्रयास मात्र ही नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व के आरम्भ को याद करने, उनके प्रति कृतज्ञ होने और पैतृक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर है।
3 तीर्थों का संयुक्त पितृ शांति अनुष्ठान बुक करें — ₹1,501 से →